रेगुलर इनकम के लिए इस स्कीम में करें निवेश! हर महीने अकाउंट में आएंगे ₹5000, कम समय में पैसे भी होंगे डबल
Guaranteed Return Scheme: इस छोटी बचत योजना के जरिए आप अपनी फैमिली के लिए अभी भी हर महीने गारंटेड 4950 रुपये तक इनकम का इंतजाम कर सकते हैं. इसमें आप सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों तरह से खाता खुलवा सकते हैं.
नई दिल्ली. पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Schemes) गारंटिड रिटर्न का वादा करती हैं, जहां आप आंख मूंद कर इन बचत योजनाओं पर भरोसा कर सकते हैं. इन योजनाओं में आपकी मेहनत की कमाई कभी डूबती नहीं है. तो अगर आप रेगुलर इनकम (Regular Income) के लिए अगर किसी विकल्प की तलाश है तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme-MIS) बेहतर विकल्प हो सकती है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. इस छोटी बचत योजना के जरिए आप अपनी फैमिली के लिए अभी भी हर महीने गारंटेड 4950 रुपये तक इनकम का इंतजाम कर सकते हैं. इसमें आप सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों तरह से खाता खुलवा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स..
सरकार लेती है सुरक्षा की गारंटी
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम के तहत अकाउंट में सिंगल या ज्वॉइंट अकाउंट के तहत एक मुश्त राशि जमा की जाती है. उस रकम के हिसाब से आपके खाते में हर महीने पैसा आता रहता है. यह स्कीम 5 साल की है, जिसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. यह पूरी तरह से रिस्क फ्री होती है और यहां आपने 100 फीसदी निवेश पर सरकार सुरक्षा की गारंटी लेती है. मौजूदा तिमाही के लिए सरकार ने पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के लिए 6.6 फीसदी सालाना ब्याज दर तय की है.
एक नजर में देखें स्कीम डिटेल्स..
योजना: मंथली इनकम स्कीम (MIS)
ब्याज: 6.6 फीसदी सालाना
कम से कम जमा: 1000 रुपये
अधिकतम जमा (सिंगल अकाउंट): 4.5 लाख रुपये
अधिकतम जमा (ज्वॉइंट अकाउंट): 9 लाख रुपये
ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग हो सकते हैं, लेकिन अधिकतम जमा 9 लाख ही होगा.
10 साल से ज्यादा उम्र के माइनर के नाम भी अभिभावक खाता खोल सकते हैं.
इस स्कीम के लिए मेच्योरिटी पीरियड 5 साल है, लेकिन इसे आगे भी 5-5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.
कैसे कैलकुलेट होती है मंथली रकम?
इस स्कीम के तहत आपको एक बार में ही निवेश करना होता है. निवेश की राशि में तय दरों के हिसाब से जो सालाना ब्याज होता है, उसे 12 हिस्सों में बांट दिया जाता है. हर हिस्सा मंथली बेसिस पर आपके खाते में आ जाता है.
5000 रुपये मंथली कैसे मिलेगा?
इसके लिए आपको Post Office में ज्वॉइंट अकाउंट खोलना होगा. यह अकाउंट पति-पत्नी भी खोल सकते हैं.
-- ज्वॉइंट अकाउंट के जरिए एकमुश्त निवेश: 9 लाख रुपये
-- सालाना ब्याज: 6.6 फीसदी
-- 1 साल में ब्याज की रकम: 59400 रुपये
-- हर महीने के हिसाब से ब्याज: 4950 रुपये
-- अगर सिंगल अकाउंट हो तो
-- एकमुश्त निवेश: 4.5 लाख रुपये
-- सालाना ब्याज: 6.6 फीसदी
-- 1 साल में ब्याज की रकम: 29,700 रुपये
-- हर महीने के हिसाब से ब्याज: 2475 रुपये
जानिए कैसे खोलें अकाउंट?
-- इसके लिए आपके पास Post Office में बचत खाता होना जरूरी है.
-- इसके लिए आपके पास आईडी प्रूफ के लिए आधार कार्ड या पासपोर्ट या वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि होना जरूरी है.
-- 2 पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ होने जरूरी है.
-- एड्रेस प्रूफ के लिए सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड या यूटिलिटी बिल होने चाहिए.
-- ये डॉक्युमेंट तैयार हैं तो डाकघर में जाकर सबसे पहले पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का फॉर्म भरना होगा. इसे आनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं.
-- ये फॉर्म सही सही भरकर और सभी जरूरी डॉक्युमेंट जमा कर आप आसान से यह खाता खोल सकते हैं.
-- फॉर्म भरने के साथ ही नॉमिनी का नाम भी देना होगा.
-- यह खाता खोलने के लिए शुरू में 1000 रुपये कैश या चेक के जरिए जमा करना होगा.

0 टिप्पणियाँ :
एक टिप्पणी भेजें