PAN Card Download: महज 10 मिनट में बन सकता है पैन कार्ड, ऐसे हासिल करें ऑनलाइन पीडीएफ
Steps to get PAN Card online instantly:
चरण 1: ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/e-PAN/ पर जाएं
चरण 2: ‘Ínstant PAN through Aadhaar’ पर क्लिक करें
चरण 3: अब ‘Get New PAN’ विकल्प चुनें
स्टेप 4: अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें
चरण 5: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा
चरण 6: ओटीपी दर्ज करने के बाद ई-पैन जारी किया जाएगा।
e-PAN पूरी तरह नि:शुल्क: इस तरह बिना किसी परेशानी के ई-पैन डाउनलोड किया जा सकता है। इसका स्वप्रमाणित प्रिंट पूरी तरह मान्य है। वैसे पैन कार्ड NSDL और UTITSL के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है लेकिन उनकी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कुछ शुल्क देना होगा। यहां बताया गया तरीका आसान है और तत्काल पैन सुविधा के तहत आधार कार्ड के माध्यम से ई-पैन कार्ड जारी करने में लगभग 10 मिनट लगेंगे।
बहुत जरूरी है आधार का पैन से लिंक होना: आधार का पैन से लिंक होना बहुत जरूरी है। इसके बगैर आईटी रिटर्न नहीं भरा जा सकता है। यहां तक कि बैंकिंग ट्रांजैक्शन में भी परेशानी आ सकती है। उन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है जिनके पास पैन नहीं है।

0 टिप्पणियाँ :
एक टिप्पणी भेजें