ads

Mercedes ए-क्लास लिमोसिन लॉन्च: भारत में सबसे सस्ती लग्जरी सेडान कार, मिला पावरफुल इंजन, जानें कीमत और फीचर्स

Mercedes ए-क्लास लिमोसिन लॉन्च: भारत में सबसे सस्ती लग्जरी सेडान कार, मिला पावरफुल इंजन, जानें कीमत और फीचर्स
Mercedes-Benz A-Class Limousine (मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोसिन) तीन इंजन विकल्पों और दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह कार सिर्फ 4.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इस कार की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विस्तार
लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में अपनी सबसे सस्ती लग्जरी सेडान कार A-Class Limousine (ए-क्लास लिमोसिन) लॉन्च कर दी है। कंपनी ने अपनी इस नई सेडान को तीन वेरिएंट्स - A 200, A 200d और A 35 AMG  में लॉन्च किया है। यह मर्सिडीज-बेंज की देश में एंट्री-लेवल लग्जरी सेडान मॉडल है। कंपनी ने इसे पिछले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया था। मर्सिडीज इस मॉडल को खास तौर पर युवा ग्राहकों और पहली बार लक्जरी कार खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारा है। लॉन्चिंग के साथ ही यह सेडान कार अगले दो महीनों के लिए पहले ही बिक गई है। कार निर्माता ने बताया कि नए ग्राहकों को यह कार दो महीने से पहले नहीं मिल पाएगी। 


About Fazzu Ansari

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें