ads

CUTENESS OVERLOADED: सपना चौधरी ने बेटे संग ली सेल्फी, फैंस के साथ की ये खूबसूरत तस्वीर और वीडियो

CUTENESS OVERLOADED: सपना चौधरी ने बेटे संग ली सेल्फी, फैंस के साथ की ये खूबसूरत तस्वीर और वीडियो

हरियाणवीं डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो और एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर और वीडियो में सपना ने अपने बेटे का चेहरे छुपाया हुआ है. लेकिन ये वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

हरियाणवी डांसर और देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हालांकि प्रेग्नेंसी आखिरी वक्त में उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था. लेकिन डिलीवरी के बाद वह फिर से एक्टिव हो गई हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ ही वह अपने काम पर भी लौट गई हैं.


डिलीवरी के बाद से वह पांच-छह म्यूजिक एल्बम लेकर आ चुकी हैं. ये सभी सुपरहिट हुए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए देती रहती हैं. अब उन्होंने बेहद खास तस्वीर और वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं. इस तस्वीर और वीडियो को देखकर आप भी खुश हो जाएंगे.

सेल्फी की शेयर


सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है. तस्वीर में सपना चौधरी और उनका बेटा दिख रहा है. सपना ने ये सेल्फी ली है. एक हाथ से वह सेल्फी ले रही हैं और दूसरे हाथ से उन्होंने बेटे का चेहरा छिपा रखा है. इस दौरान सपना ने कोई मेकअप नहीं किया हुआ है. सपना ने फ्लोरल प्रिंट वाला आउटफिट पहना हुआ है.


https://www.instagram.com/p/CMW5Sy5JkOK/?igshid=17rrg0akf0ai7



शेयर किया वीडियो


वहीं, सपना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सिर्फ उनके बेटे के पैर दिख रहे हैं. उनका बेटा दोनों पैरों को हिला रहा है. इस वीडियो में भी सपना ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में सपना नेहा कक्कर का 'ख्याल रख्या कर' सॉन्ग को शामिल किया है. ये तस्वीर और वीडियो दोनों ही सोशल मीडिया पर सपना के गानों की तरह वायरल हो रहा है.


अभी तक नहीं दिखाया चेहरा


बता दें कि सपना चौधरी ने अभी तक अपने बेटे के नाम का खुलासा फैंस के साथ नहीं किया है और न ही उन्होंने अपने बेटे का चेहरा किसी को दिखाया है. हालांकि अब तक वह कई वीडियो और तस्वीर बेटे संग शेयर कर चुकी हैं.


About Fazzu Ansari

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें