ads

करोना के बढ़ते मामलों से पांच राज्यों में बिगड़े हालातऔर इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जाने कहां हुए स्कूल बंद

करोना के बढ़ते मामलों से पांच राज्यों में बिगड़े हालातऔर इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जाने कहां हुए स्कूल बंद

मंत्रालय के मुताबिक संक्रमित मामलों में पिछले 12 दिनों में लगातार वृद्धि हो रही है वर्तमान में इनकी संख्या 334646
है जो कुछ मामलों का 2.8 फ़ीसदी है 

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ठीक एक साल पहले यानी 22 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने 'जनता कर्फ्यू' का पालन करते हुए घर से बाहर कदम नहीं रखे थे। एक साल बाद हालात फिर खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में ही करीब 91 हजार नए मामले बढ़ गए हैं और एक हफ्ते की बात करें तो इसमें ढाई लाख की वृद्धि हुई है। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत ने संक्रमण को काबू में कर लिया है, पांच राज्यों ने उसे बेकाबू कर दिया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल हैं, जहां से कुल 80.5 फीसद नए मामले हैं। इन राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। 

राजस्‍थान के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू
No
पौरुष शक्ति को अधिकतम करने का एक प्राचीन तरीका
और जानें→
कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राजस्थान के आठ शहरों- अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, सागवाड़ा और कुशलगढ़ में रात 11 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। राजस्थान सरकार के फैसले के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे के बाद बाजार नहीं खुलेंगे। इसके साथ ही बाहर से शहर आए यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना अनिवार्य रहेगा।

इन राज्यों में लॉकडाउन

देश के दो राज्यों में फिलहाल लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया गया है। मध्य प्रदेश के तीन शहरों- भोपाल, इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा।

कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में सरकारों ने सख्ती दिखाते हुए स्कूल-कॉलेज बंद किेए जाने की घोषणा कर दी है। इस बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च तक कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और निजी स्कूलों में दिनांक 24 से 31 मार्च तक और अन्य शिक्षण संस्थानों में जहां पर परीक्षाएं आयोजित नहीं हो रही हैं, वहां 25 से 31 मार्च तक अवकाश करने के निर्देश दिए हैं। 

तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 12वीं के अलावा सभी स्कूल को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा पुडुचेरी में पहली से आठवीं तक के स्कूल 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को तत्तकाल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

कंट्रोल में आने के बाद फिर बेकाबू होने लगी महामारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 46,951 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 12 नवंबर को 47,905 केस पाए गए थे। एक दिन पहले 43,846 नए मामले मिले थे, इस तरह दो दिनों में ही 90,797 मामले बढ़ गए हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान नए मामलों का आंकड़ा 2,60,742 पर पहुंच गया है। इस दौरान 212 लोगों की जान भी गई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 1.16 करोड़ को पार कर गई है और मृतकों की संख्या भी 1.60 लाख के करीब पहुंच गई है। अब तक 1.11 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं।

लगातार 12 दिनों से बढ़ रहे सक्रिय मामले

मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों में पिछले 12 दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में इनकी संख्या 3,34,646 हैं, जो कुल मामलों का 2.87 फीसद है। 12 फरवरी को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,35,926 तक आ गया था, जो कुल मामलों का 1.25 फीसद था। 

एक महीने में करीब दो फीसद गिरी उबरने की दर

नए मामलों के बढ़ने और कम मरीजों के ठीक होने से उबरने की दर भी लगातार गिर रही है। 17 फरवरी को मरीजों के उ

About Fazzu Ansari

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 टिप्पणियाँ :

एक टिप्पणी भेजें